डेस्कः बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धमेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन की खबर मीडिया में चलने के बाद उनकी बेटी और पत्नी इसका खंडन किया। धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर हेमा मालिनी का गुस्सा फूट गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फटकार लगाई है।
घाटशिला में उपचुनाव की वोटिंग से पहले बवाल, BJP और JMM ने एक दूसरे पर लगाया पैसा बांटने का आरोप
ईशा ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें।सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
दिल्ली में ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV आया सामने, काला मास्क पहने था आतंकी उमर
अस्पताल में मिलने वालों का लगा तांता
बता दें कि जैसे ही ये खबर पता चली कि धर्मेंद्र को नाजुक हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।वैसे ही इंडस्ट्री में खामोशी छा गई। सेलेब्स उनकी हेल्थ की लेकर काफी चिंतित हो गए।ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, एक्टर गोविंदा उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे थे। जब से धर्मेंद्र हॉस्पिटल में एडमिट हुए पूरा देओल परिवार हॉस्पिटल में ही मौजूद रहा।
फिदायीन हमला हो सकता है दिल्ली धमाका, i20 के फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे तार
हेमा मालिनी ने की थी अपील
वहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने 10 नवंबर की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर की मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की थी।जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने धरम जी की चिंता की, जो इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की देख-रेख में हैं, उन्हें लगातार निगरानी में रखा जा रहा है।हम सब उनके साथ हैं।मैं आप सभी से दुआ करने की अपील करती हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।’
I thank everyone for their concern about Dharam ji who is in hospital for observation. He is being continuously monitored and we are all with him.🙏 I request you all to pray for his welfare and speedy recovery. pic.twitter.com/gJhYLL28Wh
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 10, 2025
लाल किले के पास हुए कार धमाके में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, गृहमंत्री घायलों से मिले, कार मालिक सलमान पुलिस हिरासत में
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं। जिसमें शोले का ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है।
बिहार चुनाव 2025ः चुनाव के दूसरे चरण की 122 में से इन 11 सीटों पर जोरदार फाइट
अगले महीने रिलीज होगी आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हैं लेकिन इडंस्ट्री में वो आज भी एक्टिव हैं। धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद ‘तेरी बातों… मे ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वो अगस्त्य नंदा की इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं, ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।






