मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात, राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रांचीः मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिनांक 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में राज्यपाल महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।

WhatsApp Image 2025 11 11 at 15.20.31 26004bd3

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह शुरू, रन फॉर झारखंड में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now