घाटशिला में उपचुनाव की वोटिंग से पहले बवाल, BJP और JMM ने एक दूसरे पर लगाया पैसा बांटने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2025

घाटशिला में उपचुनाव की वोटिंग से पहले बवाल, BJP और JMM ने एक दूसरे पर लगाया पैसा बांटने का आरोप

रांचीः घाटशिला उपचुनाव के वोटिंग से ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार की रात घाटशिला में जमकर बवाल हुआ। मतदान से पहले सोमवार की रात बीजेपी और जेएमएम ने एक दूसरे पर वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसा बांटने का आरोप लगाया।

बिहार में लास्ट फेज की वोटिंग जारी, झारखंड के घाटशिला समेत 6 राज्यों के 8 सीटों पर हो रहा हैं मतदान
सोमवार की रात घाटशिला के मुसाबनी में मुसाबनी-सूरदा क्रॉसिंग के पास एक होटल के बाहर खूब हंगामा हुआ। जेएमएम समर्थकों ने बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन का जमकर विरोध किया। जेएमएम समर्थकों ने बाबूलाल सोरेन वापस जाओ के नारे लगाए और आरोप लगाया कि बाबूलाल सोरेन पैसे बांट रहे है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी की ओर से आरोप लगाया कि जेएमएम के विधायक पैसा बांट रहे थे, जब इस बात की सूचना बाबूलाल सोरेन को मिली तो वो वहां पहुंचे तो जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि बीजेपी की ओर से इससे संबंधित कोई वीडियो पेश नहीं किया गया।

See also  बोकारो के फुटवियर गोदाम में लगी भीषण आग, फंसे मजदूरों को काफी मशक्त के बाद बचाया गया

Jharkhand IPS Promotion: आईपीएस में प्रमोशन का रास्ता खुला, यूपीएससी बैठक में नामों पर सहमति
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पिता चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए जेएमएम पर पैसा बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि घाटशिला उपचुनाव में हार के डर से बौखलाई झामुमो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। नियमतः 48 घंटे पहले बाहरी लोगों को वहां से निकल जाना था, लेकिन कई बाहरी मंत्री-विधायक घाटशिला के विभिन्न गांवों में खुलेआम पैसे बांट रहे हैं।इस संबंध में एसडीओ, उपायुक्त समेत चुनाव आयोग को सूचना दी गई है। निश्चित हार सामने देख कर, ऐसा अनैतिक आचरण कर रहे ये लोग जनमत की ताकत को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। घाटशिला की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now