- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बोकारो कोषागार घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी समेत कई गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

बोकारो कोषागार घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी समेत कई गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

रांची:झारखंड सरकार के निर्देश पर बोकारो कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है।CID द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। जांच के क्रम में टीम ने एक आरोपी काजल मंडल को गिरफ्तार किया है, जो बोकारो जिले में आरक्षी के पद पर कार्यरत है और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त था।
CID के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी काजल मंडल पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि कौशल पांडेय के खाते से भेजी गई राशि और यात्रा मद से प्राप्त धन में से कुल 8.75 लाख रुपये की निकासी की गई थी। आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर यह राशि उसके बोकारो स्थित आवास से बरामद की गई।
इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों—
कौशल कुमार पांडेय (लेखापाल)
सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह (गृह रक्षक वाहिनी)
एसओजी जवान अशोक कुमार भंडारी (लेखा शाखा)
को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
जांच के दौरान SIT ने कई अहम संपत्तियों और दस्तावेजों को जब्त किया है। इसमें तेलीडीह, बोकारो स्थित 4.08 डिसमिल भूमि से संबंधित कागजात और उस पर निर्मित तीन मंजिला मकान शामिल है। इसके अलावा 4.98 डिसमिल भूमि के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 93 लाख रुपये और 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज (सीज) किया गया है। साथ ही, 8.75 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।CID की इस कार्रवाई से बोकारो कोषागार घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच तेज हो गई है।

See also  पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक 10 मई को रांची में होगी, गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं अध्यक्षता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now