- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति और बैंक राशि जब्त

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति और बैंक राशि जब्त

RANCHI: झारखंड में बोकारो कोषागार से अवैध निकासी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहम खुलासे किए हैं।इस घोटाले की जांच के लिए आईजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.98 करोड़ रुपये।की राशि फ्रीज कर दी है और मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों का पता लगाया है।

10 करोड़ के मनी ट्रेल का खुलासा:

सीआईडी की जांच के मुताबिक बोकारो कोषागार से अवैध निकासी के मामले में अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये।के मनी ट्रेल का पता चला है. जांच में पाया गया कि सरकारी धन को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने।विभिन्न बैंकों में ट्रांसफर 1.80 करोड़ रूपया को फ्रीज किया।साथ ही 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को भी सीज कर दिया गया है।

See also  संकट में आजसू पार्टी, युवा मोर्चा के 63 नेताओं का इस्तीफा, नीरू शांति कह चुकीं हैं अलविदा

आरोपी अशोक कुमार भंडारी के ठिकानों पर छापेमारी:

इस मामले के आरोपी अशोक कुमार भंडारी (जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो की लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त थे) के आवास पर एसआईटी ने छापेमारी की। इस दौरान उनकी निजी संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए दस्तावेजों के अनुसार तेलीडीह, बोकारो में स्थित 04.08 डिसमिल भूमि,उसी भूमि पर निर्मित एक तीन मंजिला आलीशान मकान और तेलीडीह में ही स्थित 04.98 डिसमिल की एक अन्य जमीन शामिल है।

मुख्य आरोपी समेत कई गिरफ्तार:

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घोटाले में शामिल मुख्य अभियुक्तों को पहले ही सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए प्रमुख व्यक्तियों में कौशल कुमार पाण्डेय (तत्कालीन लेखापाल), सतीश कुमार और अशोक कुमार भंडारी शामिल है।SIT ने मामले की तह तक जाते हुए लगभग 10 करोड़ रुपये के लेन-देन का विश्लेषण किया है। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों में स्थानांतरित 1 करोड़ 80 लाख रुपये तथा 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज (सीज) कर दिया गया है।इसी क्रम में SIT ने कांड के आरोपी अशोक कुमार भंडारी के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान निजी संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में निम्नलिखित संपत्तियों का खुलासा हुआ है—
बोकारो के तेलीडीह में स्थित 04.08 डिसमिल भूमि
उक्त भूमि पर निर्मित तीन मंजिला मकान
तेलीडीह में ही स्थित अन्य 04.98 डिसमिल भूमि
पूर्व में ही मुख्य आरोपी कोशल कुमार पाण्डेय (लेखापाल), गृह रक्षक सतीश कुमार और एएसआई अशोक कुमार भंडारी सहित अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल वित्तीय घोटाले में आगे की जांच जारी है, और CID टीम अन्य संभावित आरोपियों व संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही है।

See also  झारखंड आदिवासी महोत्सव का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, झारखंडी भाषा में लिखे गए 12 पुस्तकों का किया गया लोकार्पण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now