बोकारोः सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, लोगों ने हाईवे किया जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2024

Bokaro accident

बोकारोः  – सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के LIC मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार हुई टक्कर में उकरीद के रहने वाले फैयाज अहमद की मौत हो गई। मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उकरीद गांव के ग्रामीणों ने NH320 को जाम कर दिया है। जाम कर रहे लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Bokaro accident

हाईवे पर जाम, तीन बाइक सवार पकड़े गए

जाम को देखते हुए JMM जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी भी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक JMM नेता था। पुलिस ने तीन बाइक सवारों को हिरासत में लिया है । हाईवे जाम करने की वजह से ट्रकों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

See also  कोयला कारोबारी इजहार अंसारी गिरफ्तार, ED ने कोयला कारोबार को लेकर की थी सुबह छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now