विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या का विरोध, बीजेपी का हजारीबाग बंद आज

विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या का विरोध, बीजेपी का हजारीबाग बंद आज

हजारीबागः विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना के विरोध में 30 मार्च को बीजेपी ने हजारीबाग बंद बुलाया है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिलवासियों से बंद को लेकर सहयोगी की अपील की है।

हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ की यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जन एकजुटता जरूरी है। सांसद ने व्यवसायियों से अपने पतिष्ठान स्वेच्छता से बंद रखने का आग्रह किया है। वहीं, बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा है कि यह बंद केवल विरोध नहीं,बल्कि पीड़ित को न्याय दिलाने का सामूहिक आवाज है।

हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव
विष्णुगढ़ में नाबालिग की र्निमम हत्या के विरोध में बीजेपी ने रविवार रात को मशाल जुलूस निकाला था। शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विष्णुगढ़ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया था। रांची में भी बीजेपी दफ्तर में इस मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया जा चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now