हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

रांचीः हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की जांच के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने एसआईटी का गठन कर दिया है। टीम में प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब, एसडीपीओ विष्णुगढ़ बैजनाथ प्रसाद, विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा और केस के अनुसंधानकर्ता को शामिल किया गया है। डीजीपी ने एसआईटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।

हेमंत सोरेन ने की असम में चुनावी अभियान की शुरूआत, भारी बारिश में भी उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने कहा-आदिवासी ही मूलवासी
ज्ञात हो कि बच्ची मंगलवार को घर से मंगला जुलूस देखने निकली थी, लेकिन जुलूस देखने के बाद वह घर नहीं लौटी, बुधवार को नाबालिग का शव उसके घर से 200 मीटर दूर बांस की झाड़ियों में बरामद हुआ था। बताया जाता है कि आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म किया और साक्ष्य छिपाने की नियत से उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद से ही विभिन्न संगठनों में उबाल है। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दे रखी है।

See also  जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव को गांव वालों ने बनाया बंधक, कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now