BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत हुए चोटिल, ICU में भर्ती, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत हुए चोटिल, ICU में भर्ती, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

दिल्ली: बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कहे गए बयान पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तनातनी बनी हुई है। इसी बीच गुरूवार को संसद परिसर में हुए एक घटना ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। अंबेडकर के मामले में बैकफुट पर नजर आ रही बीजेपी के दो सांसद संसद परिसर में चोटिल हो गए।

सपा सांसद जियाउर्रहमान के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज, घर में AC चलता था लेकिन बिल आता था जीरो
बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए है। प्रताप सारंगी के सिर में चोट लगी है। दोनों सांसद अस्पताल में भर्ती है। प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उन्हे धक्का दिया जिस वजह से वो चोटिल हो गए। सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई।

 

मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटे फटे कपड़े पहनकर नहीं आये, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने जारी दिशा निर्देश

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसदों ने धक्का मुक्की कांड को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत की है। उन्होने राहुल गांधी से बीजेपी सांसदों की धक्का-मुक्की की शिकायत की गई है। कहा गया है कि बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी से धक्का-मुक्की की।

प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कैमरे में सब कैद है। मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया ।खड़गे जी को भी धक्का दिया। हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है। बीजेपी के सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते। राहुल ने कहा कि मैं संसद के भीतर जाना चाहता था. संसद में जाना मेरा अधिकार है मुझे रोकने की कोशिश की गई। हमें संसद के भीतर जाने से रोका गया।बीजेपी के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे।


संसद में हुए धक्का मुक्की कांड को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद परिसर में खुद के साथ धक्का मुक्की का आरोप लगाया है और इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी भी लिखी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में चोट लगने के बाद भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं संसद में हुए धक्का मुक्की कांड में टीडीपी सांसद बायरेड्डी शबरी और बीजेपी सांसद बांसूरी स्वराज राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now