धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुश हुई बीजेपी सांसद की बेटी, अपराजिता सारंगी की बेटी के पोस्ट से सियासी भूचाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2026

धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुश हुई बीजेपी सांसद की बेटी, अपराजिता सारंगी की बेटी के पोस्ट से सियासी भूचाल

डेस्कः नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। छात्रों के इस प्रदर्शन को पूर्व आईएएस और भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी सपोर्ट कर रही थी। अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर प्रदर्शन ने शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी किया जिसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी।
आर्चिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘Dharmendra Pradhan resigns amid massive student protests over NEET leak fiasco.’. नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधान के इस्तीफे को लेकर की गई इस टिप्पणी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। कई बीजेपी नेताओं का मानना है कि एक पार्टी नेता के परिवार से ऐसे शब्दों का आना अनुशासन के खिलाफ है।
पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार
अर्चिता ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जश्न मनाया और खुशी का इजहार करते हुए पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा कि उनके ऊपर पोस्ट डिलीट करने का बहुत दबाव है लेकिन वो ऐसा नहीं करेगी। हालांकि अब अर्चिता का अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया है।उनपर स्टोरी डिलीट करने का दबाव बनाया जाने लगा था क्योंकि उनकी मां अपराजिता सारंगी धर्मेंद्र प्रधान को खुला समर्थन कर रही थीं। उसके कुछ देर बाद अर्चिता ने एक स्टोरी और लगाई और धर्मेंद्र प्रधान के PA को टारगेट करते हुए कहा कि मुझे पता था मां को मैसेज करोगे, लेकिन “मैं स्टोरी डिलीट नहीं करूंगी।”
इसमें लिखा, ‘ Also, to DP’s PA who is sure to text my mother asking me to delete my previous story — Don’t bother. I won’t delete। Jai Jagannath! Jai Hind.’. फिलहाल आर्चिता ने इस मामले को लेकर मीडिया से से दूरी बनाए रखी है।

See also  रामगढ़ के पतरातू ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अमन साहू गैंग ने की फायरिंग-बमबाजी, गार्ड को लेकर गोली

Untitled design 9 2
सांसद ने किया प्रधान का समर्थन
विवाद बढ़ने के बाद शनिवार रात को अपराजिता सारंगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने लिखा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना बेहद साहस का काम है और वह इस कठिन समय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी हैं। सांसद और उनकी बेटी के बिल्कुल अलग रुख ने पार्टी के भीतर बहस को और हवा दे दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now