बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का चलेगा मुकदमा, दिल्ली की अदालत ने तय किए आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2024

बृजभूषण सिंह

दिल्लीः बीजेपी के यौन शोषण के आरोपी  और वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व मुखिया बृज भूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं।  बृज भूषण सिंह के खिलाफ पांच महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं ।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत

राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने कहा है कि अदालत के पास बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।  कोर्ट ने धारा 354 (महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ा) 354A(यौन शोषण) का आरोपी माना है । कोर्ट पांच पीड़ितों के खिलाफ ये धाराएं लगाईं हैं । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण पर धारा 506 Part 1 of IPC भी लगाने की मंजूरी दे दी है । कोर्ट ने एक अन्य आरोपी विनोद सिंह के खिलाफ धारा 506 के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है ।

See also  बीजेपी के विवादित सांसद बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले ने तीन बच्चों को कुचला, एक की मौत ; बच्चों को देखने तक के लिए रूके नहीं बीजेपी प्रत्याशी

बृजभूषण सिंह को बीजेपी ने नहीं दिया है टिकट

दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पहलवानों के आरोपों की की जांच की गई थी जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने को लेकर कोर्ट ने पिछले 26 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। इसके बाद 7 मई को आरोप तय करने को लेकर फैसला सुनाया जाना था लेकिन अंतिम संपादन बाकी रहने के कारण फैसला तब नहीं सुनाया जा सका था। गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह को बीजेपी ने टिकट काट दिया है हांलाकि बेटे को टिकट दिया है ।

विनोद तोमर पर भी फैसला

बृजभूषण शरण सिंह के अलावा विनोद तोमर पर भी कोर्ट ने फैसला सुनाया। पीड़ित नंबर एक के संबंध में धारा 506 भाग 1 के तहत विनोद तोमरप पर आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि शेष अपराधों के लिए उसे बरी कर दिया गया है।

See also  एमएम धौनी को चेन्नई सुपर किग्स की कमान, रूतुराज गायकवाड़ के IPL से बाहर होने के बाद करेंगे कप्तानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now