बिहार के बांका में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, नाराज व्यापारी विरोध प्रदर्शन पर उतरे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2025

बिहार के बांका में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, नाराज व्यापारी विरोध प्रदर्शन पर उतरे

डेस्कः बिहार के बांका जिला के बौंसी में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के विरोध में स्थानीय व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखी और सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर सड़क जाम से भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है।

बिहार के रोहतास में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक की मौत
हत्या की खबर फैलते ही बाजार पूरी तरह से ठप हो गया। स्वजन के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय में गहरा आक्रोश है। व्यवसायी नेताओं का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था फेल साबित हो रही है।

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में CBI कोर्ट का फैसला, लड्डन मियां समेत 3 बरी, तीन अन्य दोषी करार
व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ज्ञात हो कि शनिवार की रात नकाबपोश छह बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर व्यवसायी को गोलियों से भून दिया था।

See also  दुमका निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, गाँधी नगर में देर रात बवाल

मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
चार गोली लगने से व्यवसायी की मौत इलाज के क्रम में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हो गई थी। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम भागलपुर में कराने के बाद रविवार की सुबह बौसी लाया गया है।स्वजन ने कहा कि शव का दाह संस्कार भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर किया जाएगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now