Bihar Politics: चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे का काम पूरा, औपचारिक घोषणा आज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2025

Bihar-NDA

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल सीटों के बंटवारे को लेकर जोर आजमा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे (Bihar NDA Seat Sharing) का काम लगभग पूरा हो गया है। संभावना है कि शनिवार की देर शाम इसकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। मीडिया से उक्त बातें शुक्रवार की देर शाम प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कही।

प्रश्न के उत्तर में जायसवाल ने कहा कि सभी सीटों पर घटक दलों के बीच सहमति बन गई है। शीघ्र ही औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के उपरांत प्रत्याशियों की सूची चरणवार घोषित की जाएगी।

सूरजभान सिंह RJD में शामिल होंगे; Ex MP पत्नी-भाई के साथ लालू-तेजस्वी से आज मिलेंगे

जायसवाल ने दावा किया कि शीघ्र ही महागठबंधन के कई निवर्तमान विधायक एवं बड़े नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। महागठबंधन में अगले दो दिन के अंदर बड़ा भगदड़ मचने वाला है।

See also  Operation Sindoor: पाकिस्तानी ही दे रहे भारत के हमले के सबूत, मिसाइल अटैक के कई VIDEO आए सामने

उधर, शुक्रवार की देर रात जायसवाल दिल्ली चले गए। चर्चा है कि सीट बंटवारे को लेकर अंतिम सूची पर विमर्श के लिए जायसवाल को दिल्ली बुलाया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति एवं रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। दोनों बैठक के उपरांत भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इससे पहले सीटों की बंटवारे की घोषणा होगी। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के कई विधायक एवं दर्जनों भावी प्रत्याशी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, टिकट के कई दावेदार दिल्ली में कैंप किए हुए हैं।

डेंटिस्ट, ओड़िया के सहायक प्राध्यापक का फाइनल रिजल्ट आया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और वन क्षेत्र अधिकारी का मॉडल उत्तर भी जारी: दिवाली से पहले तोहफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now