झारखंड के 12 DSP बनेंगे IPS, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2026

झारखंड के 12 DSP बनेंगे IPS, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

रांचीः झारखंड पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में प्रोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीजीपी मुख्यालय ने इन अधिकारियों के खिलाफ लंबित विभागीय, सतर्कता या न्यायिक मामलों की अद्यतन रिपोर्ट मांगी है, ताकि समय पर प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक, समीर कुमार तिर्की और हीरालाल रवि शामिल है।

See also  अमरावती वीडियो कांड से सनसनीः 180 लड़कियां, 350 दरिंदगी की क्लिप वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now