डेंटिस्ट, ओड़िया के सहायक प्राध्यापक का फाइनल रिजल्ट आया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और वन क्षेत्र अधिकारी का मॉडल उत्तर भी जारी: दिवाली से पहले तोहफा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2025

रांचीः झारखंड सरकार ने दंत चिकित्सकों की नियुक्ति का रिजल्ट जारी कर दिया है । इतना ही नहीं। ओड़िया भाषा के लिए सहायक प्राध्यापकों की भी नियुक्ति का फाइनल रिजल्ट कर दिया गया है । इसके साथ ही फूड इंस्पेक्टर और वन क्षेत्र अधिकारी का मॉडल उत्तर भी जारी हो गया है । 

झारखंड राज्य के दंत चिकित्सक (मूल चिकित्सा) सीधी नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या – 01/2022) के संबंध में आवश्यक सूचना। राज्य के दंत चिकित्सक ( (मूल चिकित्सा) सीधी नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन संख्या – 01/2022) का साक्षात्कार दिनांक 25-09-2025 को आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के उपरांत परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है, जो आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है।

झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं घटक महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियमित नियुक्ति (विज्ञापन संख्या – 04/2018) के संबंध में आवश्यक सूचना।

विज्ञापन संख्या – 04/2018 के अंतर्गत ओड़िया विषय का साक्षात्कार संपन्न होने के पश्चात परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है। यह परिणाम आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है।

See also  सिर मुंडाते ही सम्राट चौधरी पर गिरे ‘ओले’ ; डॉ दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now