- Advertisement -

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 173KM की गहराई में केंद्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2026

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 173KM की गहराई में केंद्र

डेस्कः तिब्बत में 7.0 की तीव्रता से भूकंप आया है। इसका केंद्र जमीन से 173 किमी अंदर बताया जा रहा है। भूकंप का तेज झटका गुरुवार शाम 08.03 मिनट पर आया।भूकंप के दौरान झटके दूर तक महसूस किए गए। फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 8 सितंबर को नेपाल में भी भूकंप दर्ज किया गया था।

 

यह आपदा ऐसे समय में आई है जब 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर हुए भीषण हिम-चट्टान स्खलन और बाढ़ के बाद राहत कार्य जारी हैं। उस त्रासदी में घर, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं तबाह हो गई थीं और हजारों लोग लापता हो गए थे। इस भीषण तबाही में हजारों लोगों की मौत हुई थी।

विशेषज्ञों और चीनी शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण किंघई-तिब्बत पठार पर ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे इस संवेदनशील क्षेत्र में भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है।

यह पठार ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है, जो कई देशों से होकर गुजरती हैं। इसलिए, यहां होने वाले पर्यावरणीय बदलाव निचले इलाकों में रहने वाले समुदायों के लिए चिंता का विषय हैं।

See also  बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now