- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में BJP ने तीन सांसदों का काटा टिकट, चार नये उम्मीदवार उतारे, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी पर लगाया दाव

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर आ रही है। बीजेपी ने अपने तीन सीटिंग सांसदों जिनमें एक केंद्रीय मंत्री भी है उनका टिकट काट दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह बक्सर से मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा है। मुजफ्फरपुर में अजय निषाद की जगह राज भूषण निषाद और सासाराम में छेदी पासवान की जगह शिवेश राम को टिकट दिया है। वही नवादा से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। यहां से पहले पशुपति पारस की पार्टी के चंदन कुमार सांसद थे जो अब एनडीए से बाहर हो गये है। बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें सबसे ज्यादा सात राजपूत जाति से है, दो भूमिहार, दो ब्राह्मण , एक कायस्थ, तीन यादव, दो अतिपिछड़ा, एक दलित और एक वैश्य जाति से है।

 

नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। गिरिराज सिंह बेगुसराय से, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, मंडी से कंगना रनौत, कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, दुमका से सीता सोरेन, बेलगाम से जगदीश शेट्टार, चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, बालासोर से प्रताप सारंगी, पुरी से संबित पात्रा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी और मेरठ से अरुण गोविल चुनाव में उतरेंगे।बीजेपी ने वरूण गांधी का टिकट काट दिया है।

See also  पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में इंडिया गठबंधन को झटका, सीपीआई ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

bjp biharbjp bihar 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now