रांची पटना: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिये गए फैसले के खिलाफ बुधवार को कई संगठनों का भारत बंद है। बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में बंद का असर दिख रहा है।
अकेले पड़े चंपाई सोरेन? चार साथियों ने छोड़ा साथ, क्या करेंगे ‘कोल्हान टाइगर’
बिहार में आरजेडी और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी रामविलास ने इस बंद का समर्थन किया है तो वही जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने इस बंद का विरोध किया है। झारखंड में जेएमएम के साथ सुदेश महतो की पार्टी आजसू और जयराम महतो ने बंद का समर्थन किया है। बिहार में एनडीए के अंदर चिराग और झारखंड में एनडीए के अंदर सुदेश महतो ने अलग राह लेते हुए बंद को समर्थन दिया है।
झारखंड में बंद का असर रामगढ़ में देखा जा रहा है जहां पटना-रांची एनएच-33 को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया है। वही बिहार के सहरसा थाना चौक को बंद समर्थकों और भीम सेना के लोगों ने जाम कर दिया है। जहानाबाद में एनएच-83 को बंद समर्थनकों ने जाम कर दिया है।पटना में बेउर मोड़ के पास बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे है। मधुबनी, हाजीपुर, रोहतास, जहानाबाद में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है।गिरिडीह में बंद समर्थक सड़क पर उतरे और मधुपुर सवारी ट्रेन को रोका।
भोजपुर में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया है।भारत बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग NH-83 को किया जाम ऊंटा मोड़ के समीप समर्थकों ने सड़क किया जाम। केंद्र सरकार के खिलाफ में समर्थक कर रहे नारेबाजी।
दरभंगा जंक्शन पर भीम आर्मी समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का चक्का जाम कर, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दलित संगठनों की मांगे हैं कि सुप्रीम कोर्ट कोटे में कोटा वाले फैसले को वापस ले या पुनर्विचार करे।







