1 साल के बच्चे ने दांत से चबा कर सांप को मार डाला, मासूम का क्या हुआ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2024

child_killed_snake_in_gaya

बिहार में 12 महीने का एक बच्चा इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज एक साल इस बच्चे ने एक बड़े सांप को चबा-चबा कर मार डाला है। मामला गया जिले का है। इस घटना से पूरे गांव वाले चकित हैं और इतना ही नहीं जिस अस्पताल में इस बच्चे के परिजन उसे लेकर गए थे वहां के कर्मचारी भी इस घटना को सुनकर हैरत में हैं। चिकित्सक भी इस बात से हैरान हैं कि जहरीले सांप की तरह दिखने वाले इस सांप को चबा कर मारने के बावजूद भी यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृत सांप को देखा जा सकता है।

फरीदाबाद में पैसे मांगने पर बिहार के मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 17 अगस्त की है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव में यह बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है। एक साल के इस बच्चे की पहचान रियांश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका सामना इस सांप से हुआ था। इसके बाद उसने अपनी दांतों से चबा-चबा कर इस सांप को मार डाला।

See also  20 लाख वसूलेंगे... टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच

इसके बाद मृत सांप पर नजर पड़ते ही परिजन बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल में गए और चिकित्सकों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे की मां का दावा है कि बच्चा जब छत पर खेल रहा था तब उसी वक्त एक सांप वहां आ गया। बच्चे ने सांप को खिलौना समझ कर उसे पकड़ लिया। बच्चे ने सांप को अपने मुंह में डाल कर चबाना शुरू कर दिया। बच्चे के चबाने की वजह से सांप की मौत हो गई। बच्चे की मां का यह भी कहना है कि वो इस घटना को देख कर हतप्रभ थीं।

अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज किया और उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को बताया कि यह सांप जहरीला नहीं था और आम तौर पर मॉनसून सीजन में यह सांप पाए जाते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलने पर घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली है।

See also  गर्भवती बहू को ससुर लेकर पहुंचे झाड़फूंक कराने,ओझा और उसके साथियों ने किया गैंगरेप

घने जंगल में बाघ का किंग कोबरा से हुआ आमना-सामना, कौन जीता; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now