Bihar Elections: बिहार में दूसरे चरण के मतदान से पहले एक बड़ी घटना सामने आयी है। नालंदा से सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव कराने जा रहे आईटीबीपी के जवानों के बस में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं बस में सवार जवानों को देखकर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी गई। कुछ देर में स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
घटना सुबह 7:30 बजे बीएसएनल गोलंबर के पास की है। बताया गया कि नालंदा में चुनाव कराने के बाद सभी जवान एक बस में सवार होकर सीतामढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक से पहले बीएसएनल गोलंबर पर बस के आगे वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। इसके बाद बस के ड्राइवर और आगे बैठे जवान गाड़ी को साइड करके रामाशीष चौक से पहले उतर गए।
जवानों ने फटाफट बस से तमाम सामान को नीचे उतरा। स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से बस पूरी तरह जलकर खाक होने से बच गई। जवानों ने फोन करके दूसरी गाड़ी मंगवाई और चुनावी ड्यूटी पर रवाना हो गए। इस हादसे से कुछ देर के लिए हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
इसे भी पढ़ेंः
तेज प्रताप यादव को Y प्लस सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला
आज थमेगा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान




