Bihar Chunva: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम 24 घंटे में मतदाताओं को गोलबंद करने को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताक झोंक दी है। इस चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होगा। इनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं।
इस चरण में हरेक बूथ पर औसतन 815 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, इंडिया गठबंधन के बिहार संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सहित तमाम बड़े नेताओं ने एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं की और अपने-अपने पक्ष के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
Breaking News: रिम्स की चौथी मंजिल से एक युवक ने लगाई झलांग
दूसरे चरण में सर्वाधिक 22-22 उम्मीदवारों वाले तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कैमूर में चैनपुर, रोहतास का सासाराम और गया जी का गया शहर विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैँ, जबकि, सबसे कम उम्मीदवार वाले छह विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां 5-5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पश्चिमी चंपारण का लौरिया, चनपटिया, पूर्वी चंपारण के रक्सौल, सुगौली, सुपौल के त्रिवेणीगंज एवं पूर्णिया का बनमनखी विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
45,399 बूथों पर होगा मतदान
दूसरे चरण में बिहार के 20 जिलों में बनाए गए 45,399 बूथों पर मतदान होगा। इनमें शहरी क्षेत्र में 5326 और ग्रामीण क्षेत्र में 40,073 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 45,399 बूथों में 45,388 सामान्य बूथ और 11 सहायक बूथ शामिल हैं।
इस चरण में महिलाओं की ओर से संचालित 595, दिव्यांगजनों की ओर से संचालित 91, मॉडल मतदान केंद्र 316 बनाए गए हैं। इस चरण में सभी बूथों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी।
इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
इस चुनाव में 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिला एवं 943 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। वहीं, इस चरण में मतदाताओं की संख्या के अनुसार सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र मखदुमपुर है, वहां कुल 2,47,574 मतदाता वोट डालेंगे। जबकि, सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र हिसुआ है, जहां सर्वाधिक 3,67,667 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, इस चरण के सभी 122 विधानसभा क्षेत्रों में दो लाख से अधिक मतदाता हैं।
झारखंड में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद









