बिहार के डॉक्टर को झारखंड के जेल से मिली धमकी, मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी

कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया

डेस्कः बिहार के एक डॉक्टर को झारखंड की जेल से रंगदारी की धमकी मिली है। देवघर जेल में बंद अपराधी ने जमुई के बड़े डॉक्टर से रंगदारी की डिमांड की है। पीड़ित डॉक्टर ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

दो केंद्रीय मंत्री आमने-सामने, चिराग पर मांझी ने कसा तंज- ‘काफिले में 20 गाड़ियों से फायदा नहीं, 10 में तो नारे लगाने वाले लोग
जमुई के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह को देवघर जेल में बंद बदमाश ने फोन पर धमकी दी है। जेल से धमकी देने वाले ने अपनी पहचान परिहार के रूप बताई और डॉक्टर सूर्यनंदन से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। 4 जून की दोपहर दो बजे फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद डॉक्टर ने वरीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। 9 जून की दोपहर को एक बार फिर से उसी नंबर से रंगदारी मांगी गई। डॉक्टर ने पहली बार कॉल आने पर फोन नहीं उठाया, लेकिन दूसरी बार कॉल आने पर इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी।

See also  पटना NEET छात्रा मौत मामले में बिल्डिंग मालिक समेत 16 संदिग्धों का DNA टेस्ट, AIIMS से मांगा गया सेकंड ओपिनियन

मंत्री इरफान अंसारी ने DGP के सामने कह दिया साफ-साफ, ‘ड्रग्स कहां मिलता हैं बच्चों को पता है लेकिन पुलिस को नहीं’
10 जून को डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह ने जमुई थाने में इसको लेकर आवेदन दिया और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की। टाउन थाने के अवर निरीक्षक शेखर सौरव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से डॉक्टर का परिवार भी भयभीत है। जिला आईएमए के सदस्यों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी से मिलकर शिकायत की और सुरक्षा की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now