- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में मुख्यमंत्री आवास का नाम बदला गया, सम्राट चौधरी ने घर में शिफ्ट होने से पहले किया नामकरण

पटनाः बिहार में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी है, सम्राट चौधरी उस सरकार के मुख्यमंत्री बने है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट चौधरी को बीजेपी ने अपना पहला मुख्यमंत्री बनाया। सात मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार होना है उससे पहले मुख्यमंत्री आवास का नामकरण कर दिया गया है।
बिहार के बाद अब बंगाल में भी बीजेपी पहली बार सरकार बना रही है और बंगाल में जीत के अगले ही दिन बिहार में बदलाव नजर आया और पटना में एक अणे मार्ग जो मुख्यमंत्री आवास के रूप में जाना जाता है उसका नामकरण कर दिया गया। पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार (कुछ समय को छोड़ दे जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बने) एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री के रूप में रहे। नीतीश अब पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से सात सर्कुरल रोड़ स्थित बंगले में शिफ्ट हो गये है और एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को अलॉट कर दिया गया है।

See also  लोहरदगा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,ईद मिलादुन्नबी पर पूरे अकीदत के साथ झूम उठा शहर

नए आवास में शिफ्ट होने से पहले नामकरण
मुख्यमंत्री आवास में सम्राट चौधरी के शिफ्ट होने से पहले उसका नाम बदल दिया गया है। अब पटना स्थित एक अणे मार्ग जो मुख्यमंत्री का आवास होगा उसे लोक सेवक आवास के रूप में जाना जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री के कार्यालय से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पहली बार एक अणे मार्ग का नाम बदला गया है। बीजेपी के सरकार में आने के बाद किसी भी भवन-इमारत या स्थल का पहली बार नामकरण किया गया है। एक अणे मार्ग जो अब लोक सेवक आवास होगा उसके बगल में ही राज्यपाल का आवास लोक भवन स्थित है। बिहार की राजनीति में ये एक बदलाव का संकेत है।

WhatsApp Image 2026 05 05 at 8.20.04 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now