- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा, इंडिया गठबंधन में होगी टूट!आईपी गुप्ता या मुकेश सहनी कौन जाएगा NDA के साथ

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा, इंडिया गठबंधन में होगी टूट!आईपी गुप्ता या मुकेश सहनी कौन जाएगा NDA के साथ

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब 14 नवंबर को रिजल्ट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस में बड़ी टूट होने वाली है।

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद
दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा : इसी बीच एनडीए के कई नेता यह बोलने लगे कि इंडिया गठबंधन में टूट होने जा रही है। इस बात को तब और बल मिला जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उसपर मुहर लगा दी। कह रहे हैं कि एक बड़ी पार्टी एनडीए के संपर्क में है।

 

बिहार में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ट्यूशन पढ़ाकर लौटते समय घर के पास अपराधियों ने मारी गोली
आईपी गुप्ता या मुकेश सहनी.. कौन? : जिस प्रकार दिलीप जायसवाल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन में टूट होने जा रही है। उसके बाद से कयासों का बाजार गर्म है कि आखिर कौन सी पार्टी एनडीए में शामिल होगी। जिन दो पार्टियों का नाम चर्चा में है, उसमें IIP और VIP शामिल है।

योगी की तरह बुलडोजर चलाएंगे सम्राट चौधरी? गृह विभाग मिलने से नीतीश सरकार में BJP का बढ़ा कद
एक सीट पर मिली है जीत : इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) को बिहार विधानसभा चुनाव में एक सीट पर जीत दर्ज हुई है। पार्टी प्रमुख आईपी गुप्ता सहरसा से विधायक चुने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आईपी गुप्ता और एनडीए, एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग
IP गुप्ता ने रखी है शर्त : हालांकि, आईपी गुप्ता ने एनडीए में शामिल होने के लिए शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा कि तांती-ततवा समाज को शेड्यूल कास्ट (SC) कैटेगरी में शामिल किया जाए। अगर केन्द्र सरकार इसपर निर्णय ले तो वह एनडीए में शामिल हो जाएंगे। वैसे एनडीए में जाने से पहले वह सार्वजनिक रूप से महगठबंधन के लोगों और मतदाताओं से माफी मांगेंगे।

देवघर में जैप जवान की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत, लगातार फायरिंग से गर्दन में लगी कई गोलियां
मुकेश सहनी का मन डोलेगा? : अब बात विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की करते हैं। मुकेश सहनी कभी एनडीए के हिस्सा हुआ करते थे। उनके चार विधायक भी 2020 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए थे। हालांकि जब वह महगठबंधन में गए तो उन्हें कुछ खास लाभ नहीं मिला। ना तो लोकसभा चुनाव में और ना विधानसभा चुनाव में उनके किसी उम्मीदवार की जीत हुई। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वह एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now