नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2025

बिहार में जेडीयू सांसद और विधायक से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की दी गई धमकी

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में शामिल मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं है। नई सरकार में जेडीयू कोटे से गृह विभाग बीजेपी के कोटे में चली गई है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय दिया गया है। विजय सिन्हा को राजस्व एवं भूमि विकास की जिम्मेदारी दी गई है।बीजेपी कोटे से आने वाले सम्राट चौधरी अब नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 20 साल में यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है।

नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला, जाने 10 मंत्रियों की राजनीतिक विरासत
गुरुवार को नीतीश कैबिनेट में कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभागों का आवंटन किया गया है। शेष छह मंत्रियों के विभागों का तय होना अभी बाकी है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव को कृषि विभाग मिला है, जिसे सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में से एक माना जाता है।

See also  वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री आवास 50 लाख का चेक देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की

1 32 23 2

 

नीतीश कुमार – सामान्य प्रसाशन,निगरानी निर्वाचन, और बाकी बचे हुए विभाग
भाजपा कोटे के मंत्री
सम्राट चौधरी – गृह विभाग
विजय कुमार सिन्हा – राजस्व एवं भूमि विभाग
मंगल पांडेय – स्वास्थ्य एवं विधि विभाग
दिलीप जायसवाल – उद्योग विभाग
नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
रामकृपाल यादव – कृषि विभाग
संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग
अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग
सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग
रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
लखेंद्र कुमार रोशन – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
श्रेयसी सिंह – सूचना एवं खेल विभाग
प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी ) – सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
जेडीयू (JDU) से शामिल मंत्री
विजय चौधरी -जल संसाधन , भवन निर्माण
विजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा विभाग
श्रवण कुमार -ग्रामीण विकास विभाग , परिवहन
अशोक चौधरी -ग्रामीण कार्य
लेसी सिंह -खाद उपभोक्ता
मदन साहनी -समाज कल्याण
मोहम्मद जमा खान -अल्पसंख्यक
सुनील कुमार – शिक्षा विभाग
हम (HAM) से शामिल मंत्री
संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन विभाग
लोजपा (राम विलास) से शामिल मंत्री
संजय कुमार – गन्ना उद्योग विभाग
संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (Lok Morcha) से शामिल मंत्री
दीपक प्रकाश – पंचायती राज विभाग

See also  निजी अस्पतालों की लूट ? इंजेक्शन खरीदते हैं ₹11 में और मरीज से वसलूते हैं ₹325...महाराष्ट्र के तुकाराम मुंढे का बड़ा खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now