पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों फॉर्मूला तय हो गया है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावंडे ने सीट शेयरिंग का एलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया। जेडीयू और बजेपी 101-101 सीटों पर, चिराग पासवान 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगे।
Jharkhand के मंत्री इरफान अंसारी के बेटे पर ऐक्शन, चलती कार के सनरूफ पर खड़ा होना भारी पड़ा
सीट शेयरिंग के अनुसार अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बिहार में बड़े भाई की भूमिका में नहीं रही उसकी सीटे अब बीजेपी के बराबर हो गयी है। सबसे ज्यादा फायदा चिराग पासवान को हुआ, अब तो 25-26 सीटों की बातें चल रही थी वो अब 29 सीटों पर आग गई। उनके डिमांड को मान लिया गया। ब्रह्रपुर, गोविंदपुर, हिसुआ विधानसभा सीटों को लेकर चिराग पासवान की मांग को भी मान लिया गया है। 2020 का चुनाव चिराग एनडीए से अलग लड़े थे इसका नुकसान जेडीयू को सबसे ज्यादा हुआ था। आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। चिराग के अलग होने का डर के आगे जेडीयू और बीजेपी को झुकना पड़ा और उनकी सीटों की संख्या बढ़ानी पड़ी। हालांकि अभी तक इंडिया गठबंधन में सीटों का एलान नहीं किया गया है।





