बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जन सुराज पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, 65 नए उम्मीदवारों के नामों का हुआ ऐलान

Prashant_Kishor

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 51 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक पार्टी कुल 116 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की ओर से इन नामों की घोषणा की गई।

प्रमुख उम्मीदवारों की सूची:

दूसरी सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं। भागलपुर से अभयकांत झा, बड़हरिया से डॉ. शाहनवाज, शिवहर से नीरज सिंह, नरकटिया से लाल बाबू यादव, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, संदेश से राजीव रंजन सिंह और इस्लामपुर से तनुजा कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की गई है:

  • दीघा – कृष्ण मोहन
  • पतनाहा – डॉ. नवल किशोर चौधरी
  • बाजपट्टी – आज़म अनवर हुसैन
  • सीतामढ़ी – जियाउद्दीन खान
  • हरलाखी – रत्नेश्वर ठाकुर
  • राजनगर – डॉ. सुरेंद्र कुमार दास
  • झंझारपुर – केशव भंडारी
  • त्रिवेणीगंज – प्रदीप राम
  • नरपतगंज – जनार्दन यादव
  • ठाकुरगंज – मोहम्मद इकरामुल हक
  • कस्बा – इंतेखाब आलम
  • बनमनखी – मनोज कुमार ऋषि
  • रुपौली – अमोद कुमार
  • कटिहार – राजी शरीक
  • कदवा – मोहम्मद शहरयार
  • बलरामपुर – असाब आलम
  • मनिहारी – बबलू सोरेन
  • कोरहा – निर्मल कुमार राज
  • सिंहेश्वर – प्रमोद कुमार राम
  • मधेपुरा – शशि कुमार यादव
  • सोनबरसा – सत्येंद्र हाजरा
  • कुशेश्वरस्थान – शत्रुघ्न पासवान
  • गौराबौराम – डॉ. इफ्तिखार आलम
  • बहादुरपुर – आमिर हैदर
  • बड़हरिया – डॉ. शहनवाज
  • गोरियाकोठी – एजाज अहमद
  • तरैया – सत्येंद्र कुमार सहनी
  • राजापाकड़ – मुकेश कुमार राम
  • महनार – डॉ. राजेश चौरसिया
  • पातेपुर – दशई चौधरी
  • वारिसनगर – सत्यनारायण उजिर
  • यरपुर – दुर्गा प्रसाद सिंह
  • रोसड़ा – रोहित पासवान
  • हसनपुर – इंदु गुप्ता
  • चेरिया बरियारपुर – डॉ. मृ्त्युंजय
  • बखरी – डॉ. संजय कुमार पासवान
  • अलौली – अभिषेक कुमार
  • कहलगांव – मंजर आलम
  • भागलपुर – अभयकांत झा
  • तारापुर – डॉ. संतोष सिंह
  • जमालपुर – ललन जी यादव
  • सूर्यगढ़ा – अमित सागर
  • इस्लामपुर – तनुजा कुमारी
  • हरनौत – कमलेश पासवान
  • बख्तियारपुर – वाल्मिकी सिंह
  • फुलवारी – प्रो. शशिकांत प्रसाद
  • मसौढ़ी – राजेश्वर मांझी
  • संदेश – राजीव रंजन सिंह
  • बक्सर – तथागत हर्षवर्धन
  • डुमरांव – शिवांक विजय सिंह
  • राजपुर – धनंजय पासवान
  • चैनपुर – हेमंत चौबे
  • नोखा – नसरुल्ला खान
  • कुटुंबा – महाबली पासवान
  • बाराचट्टी – इंजीनियर हेमंत पासवान
  • टिकारी – डॉ. शशि यादव
  • वजीरगंज – संतोष कुमार

जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि यह सूची समाज के हर वर्ग के योग्य और ईमानदार उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। आने वाले दिनों में शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now