बोकारोः शहर के चास स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे आस्था ज्वेलर्स में चार हथियारबंद डकैतों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है। घटना के दौरान दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार और स्टाफ को बंधक बनाकर डकैतों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान को लूट ली। जानकारी के अनुसार, 5 करोड़ रुपये की डकैती हुई है।केवल दस मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद दो बाइकों से अपराधी टाटा-धनबाद हाइवे की ओर भाग गए।
ईराज-इजराइल के बीच 12 दिन बाद युद्ध समाप्त, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान
दुकान मालिक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि ग्राहक बनकर चार अपराधी आए। दो अपराधी दुकान में घुसे। हेलमेट हटाकर चांदी की अंगूठी दिखाने को बोला। जब कहा गया कि चांदी की अंगूठी नहीं है तो सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। इस दौरान दो अन्य अपराधी भी आ गए। अचानक पिस्टल निकालकर गुप्ता और स्टाफ को कब्जे में ले लिया। अपराधी शोकेस से सोने-चांदी के जेवर समेत रुपए बैग में डाल कर बाहर में रेकी कर रहे सहयोगियों के साथ बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार और स्टाफ दहशत की हालत में बाहर निकले। फिर पुलिस को सूचना दी गई। चास पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अपराधियों के हुलिए को वायरलेस पर फ्लैश किया। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।
झारखंड के साहिबगंज में बिहार के युवक की हत्या, दोस्तों के साथ गेम खेलने के दौरान बदमाशों ने किया हमला
घटना के बाद बोकारो पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील कर दिया है और पिंड्राजोरा, चंदनकियारी, कसमार समेत धनबाद-रामगढ़ की सीमा पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। दोपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।




