सीजफायर की घोषणा के बाद भी ईरान के हमले में 6 इजराइलियों की मौत, ट्रंप के दावे की निकली हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सीजफायर का एलान किया जो फिलहाल फेल होता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के मिसाइल अटैक से 6 इजराइलियों की मौत मंगलवार को हो गई। ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं, जिससे मध्य पूर्व में और तनाव बढ़ गया है। ट्रंप के युद्ध रोकने के दावे को ईरान के हमलों ने झूठा साबित कर दिया है। इजराइल में कई शहरों में सायरन बज रहे हैं। खामेनेई ने कहा है कि वह किसी भी उत्पीड़न को स्वीकार नहीं करेंगे।सीजफायर लागू होने के बाद ईरान के हमले बताते हैं कि वह आखिरी दम तक जंग लड़ने की ताकत को दिखाना चाहता है। साथ ही ताजा हमले अमेरिका को भी एक मैसेज हैं ईरान किसी के दबाव में सीजफायर को स्वीकार नहीं करेगा, वह भी तब जब उसे किसी तीसरी देश की तरफ से थोपा जाएगा।

GuLwInGW4AAaQR7

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी अब नवंबर में नहीं होगी, सामने आई बड़ी वजह

ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। अगले 6 घंटे में सीजफायर प्रभावी होगा और 24 घंटे में औपचारिक तौर पर युद्ध की समाप्ति होगी। इससे मध्य पूर्व में फिर से शांति बहाल होगी।ईरान ने अमेरिकी हमले का बदला लेते हुए कतर में अमेरिकी बेस पर हमला किया है। इस घटना के बाद ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ गया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री ने इजराइली हमलों की समाप्ति पर अपनी शर्तें रखी हैं स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

See also  बिहार में कोरोना से 10 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप, पिछले 24 घंटे में मिले 7 नये मरीज

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल, आप और हम पार्टी का RJD में हुआ विलय
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट किया, ‘बधाई हो सभी को! ईरान और इज़रायल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है. सीजफायर छह घंटे के भीतर शुरू होगा और ईरान को पहले इसे पालन करना होगा। ईरान की ओर से सीजफायर का पालन करने के बाद, अगले 12 घंटे बाद इज़रायल भी सीजफायर में शामिल हो जाएगा. 24 घंटे बाद युद्ध को औपचारिक तौर पर समाप्त माना जाएगा’

ceasefire iran israel

ENG vs IND 1st Test:ऋषभ पंत ने एक मैच में दो शतक बनाकर बनाया रिकॉर्ड, भारत की ओर से अबतक लगे पांच शतक
हालांकि इस घोषणा के कुछ देर बाद ही ईरान ने इसे मानने से इनकार कर दिया। ईरान ने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर फाइनल समझौता नहीं हुआ है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम या सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए किसी समझौते पर सहमति नहीं बनी है।हालांकि अराघची ने आगे कहा कि अगर इजरायल ने ईरान पर हमले रोक दिए, तो उनका देश जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। इसके लिए उन्होंने इजरायल को तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे तक का वक्त दिया था। ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा जंग में सीजफायर पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।

See also  अमित शाह ने मुजफ्फरनगर में कांग्रेस पर लगाया राम मंदिर का मुद्दा लटकाने का आरोप, कहा भ्रष्टाचार छुपाने के लिए सब हुए हैं एक

GuK91XuW4AEIoUs

वंदे भारत ट्रेन में BJP विधायक के समर्थकों ने यात्री को पीटा, VIDEO आया सामने
बाद में अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सेना को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उनकी सेना बहादुरी से लड़ी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “इजरायल के खिलाफ हमारी सेना का अभियान सुबह 4 बजे तक जारी रहा। मैं सभी ईरानियों के साथ मिलकर अपनी सेना को धन्यवाद देता हूं, जो अपने खून की आखिरी बूंद तक हमारे प्यारे देश की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं और जिन्होंने दुश्मन के किसी भी हमले का आखिरी मिनट तक जवाब दिया।

कपड़ा चोरी करते पकड़ा गया दारोगा, CCTV में कैद हुई वारदात, एक के बाद एक दुकान से उठाया चार कपडों का थैला
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इज़राइल स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक अपने हवाई हमले बंद कर देता है, तो तेहरान अपने हमले बंद कर देगा।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की टिप्पणी ईरान और इज़राइल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कथित युद्धविराम पर ईरान की पहली आधिकारिक टिप्पणी है।अराघची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश भेजा।

See also  बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो मच गया हड़कंप, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 8 महिला समेत 12 धंधेबाज गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now