डेस्कः एक सितंबर को एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। आम लोगों की सुविधाओं को देखते हुए गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से कटौती की गई है। इस बार कीमतें 51 रुपए तक कम कर दी गई हैं। हालांकि यह कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों में ही की गई है।
इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के कीमत 1580 रुपए हो जाएगी।अभी तक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपए है। नई कीमतें आज यानी 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी।
बिहार के नए चीफ सेकेट्री ने पद्भार संभाला, प्रत्यय अमृत को अमृतलाल मीणा ने कुर्सी पर बैठाया
LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज से 51.50 रुपए कम कर दी गई है। दिल्ली में, 1 सितंबर (आज) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रिटेल बिक्री कीमत 1580 रुपए होगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पूर्व डीजी आशा सिन्हा के बेटे से मांगी रंगदारी, रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज
इस साल लगातार घटाए गए दाम
मार्च महीने को छोड़ दें तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार कटौती की जा रही है। 1 जनवरी को इसमें 14.50 रुपए की कटौती की गई थी।इसके बाद फरवरी में 7 रुपए की कटौती हुई थी।
मार्च में बढ़ी थी कीमतें
हालांकि 1 मार्च को कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी भी की गई थी। जिसके बाद 1 अप्रैल को बड़ी कटौती करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 41 रुपए घटा दी गई थी। इसके बाद 1 मई को 14 रुपए और 1 जून को 24 रुपए की कटौती की गई। 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 58.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी। इसके बाद 1 अगस्त को 33.50 रुपए की फिर कटौती की गई। अब कीमतें एक बार फिर घटा दी गई है।


