रांची के मुरी में रेल हादसाः मालगाड़ी के दोनों इंजन हुई डिरेल, एक जमीन पर पलटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2024

रांची के मुरी में रेल हादसाः मालगाड़ी के दोनों इंजन हुई डिरेल, एक जमीन पर पलटा

रांची: राजधानी रांची के मुरी में रेल हादसा हुआ है। मालगाड़ी का एक इंजन डिरेल हो गया है और पलट गया है। इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मुरी स्टेशन से दस किलोमीटर पहले ये हादसा हुआ है।

रामगढ़ में SBI का ATM काटकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा से चलकर मुरी के हिंडाल्को स्थित प्लांट तक मालगाड़ी पहुंची थी। जिसके बाद मालगाड़ी अनलोड कर वापस आ रही थी। उसी दौरान लगाम नामक जगह पर मालगाड़ी के दोनों इंजन पटरी से उतर गए। जिसमे एक इंजन डिरेल हो गया जबकि दूसरा जमीन पर पलट गया। जिस जगह मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वह सुइसा रेल डिवीजन के तहत आता है।

See also  धीरज साहू के ठिकानों पर IT की छापेमारी समाप्त, रेड में मिली लाल डायरी को लेकर कायम हुआ सस्पेंश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now