पटनाः बिहार में एक दिन के अंदर ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल का चेहरा बदल गया। गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया और रात में राष्ट्रपति ने बिहार के लिए नये राज्यपाल की नियुक्ति कर दी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब बिहार को मुख्यमंत्री का नया चेहरा मिलेगा वहीं वर्तमान में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्ति कर दिया गया। मतलब अब बिहार के नये राज्यपाल ही संभवतः मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के इस्तीफे को स्वीकार करेंगे और नई सरकार का शपथग्रहण कराएंगे।
Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने का AJSU और JDU विधायक सरयू राय ने किया विरोध, कहा-चालबाजी और तिकड़बाजी बंद हो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर फेरबदल किया है, जिसमें बिहार को भी नया राज्यपाल मिला है।राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे। यह नियुक्ति 6 मार्च 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के एक प्रतिष्ठित और सज्जित अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने लगभग 40 वर्षों की सेवा दी। वे कश्मीर में चिनार कोर (15 कोर) के कमांडर रह चुके हैं और काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशंस में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) में भी सक्रिय रहे, साथ ही लेखक, टिप्पणीकार और रणनीतिक विशेषज्ञ के रूप में पहचाने जाते हैं।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, अमित शाह के साथ मांझी और ललन सिंह भी रहे मौजूद
वहीं, केंद्रशासित प्रदेशों में भी भारी फेरबदल देखने को मिला है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का तबादला अब लद्दाख के एलजी के रूप में कर दिया गया है। उनकी जगह दिल्ली की जिम्मेदारी पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को सौंपी गई है। लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को अब हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल के समीकरणों को देखते हुए भी कई बदलाव किए गए हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को अब पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है।
बंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा,लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने भी छोड़ा पद
तबादलों के इस क्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। तेलंगाना के निवर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड के लिए भी नई नियुक्ति हुई है, जहाँ अब नंद किशोर यादव राज्यपाल की भूमिका निभाएंगे।




