बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी, कवर पर राहुल गांधी की फोटा, BJP ने बोला हमला

बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी, कवर पर राहुल गांधी की फोटा, BJP ने बोला हमला

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को रिझाने की कोशिशें तमाम राजनीति दलों की ओर से की जा रही है। कांग्रेस पार्टी बिहार में राहुल गांधी को पैडमैन की भूमिका में लाते हुए राज्य की 5 लाख महिलाओं के सेनेटरी पैड बांटने जा रही है। इस सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है।

1200 675 24498958 1054 24498958 1751384020957

नीतीश सरकार के मंत्री जीवेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, नकली दवा केस में दोषी करार, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
जो सेनेटरी पैड वितरित किया जाना है उस पर लिखा हुआ है-माई-बहन मान योजना, अखिल भारतीय कांग्रेस, जरूरतमंद महिलाओं की सम्मान राशि 2500 रुपया महीना। दरअसल, 17 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर महिला कांग्रेस के द्वारा प्रियदर्शनी उड़ान योजना की शुरूआत की गई थी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड बांटने की योजना की शुरूआत की थी। सेनेटरी नैपकिन वितरण के बहाने कांग्रेस माई-बहन मान योजना के प्रचार में जुट गई है।

bh pat 03 priyadarshini udaan yojana 01072025164447 0107f 1751368487 162

भगोड़े ललित मोदी, विजय माल्या के सुर इस गीत पर मिले तो चिढ़ गई भारतीय जाँच एजेंसियां… लंदन में ऐसे हो रही मस्ती
महिलाओं के बीच जो सेनेटरी पैड की कीट वितरित की जा रही है उस पर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की तस्वीर छपी हुई है। कांग्रेस की मानें तो बिहार में 80 प्रतिशत किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिल पाते है, ऐसे में महिना कांग्रेस राहुल और प्रियंका की तस्वीर लगे सेनेटरी पैड बांट रही है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बिहार के परिपेक्ष में महिलाओं के लिए हमेशा हमने विशेष तैयारी की है। राज्य की महिलाओं को अब सेनेटरी पैड दिया जाएगा। इसके लिए महिला कांग्रेस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का लक्ष्य है।

bh pat 03 priyadarshini udaan yojana 01072025164447 0107f 1751368487 658

बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी
बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने लड़कियों एवं महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन के नाम पर सरकारी योजनाओं की लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में स्कूली छात्राओं के लिए ₹300 महीना देने का प्रावधान है लेकिन कई महीनों से पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।

6867931db14a0 bihar congress sanitary pads 043848125 16x9 1

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर लेंगे राजनीति से संन्यास, 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा बिहार में बांटे जा रहे सेनेटरी पैड बीजेपी ने एतराज जताया है। पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है। बिहार की महिलाएं कांग्रेस और आरजेडी को सबक सिखाएंगी।

bjp post

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now