सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से विजय और बिजेंद्र बने उपमुख्यमंत्री, बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2026

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, JDU से विजय और बिजेंद्र बने उपमुख्यमंत्री, बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार

पटनाः बिहार की राजनीति में बीजेपी के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक है। बिहार में न केवल नेतृत्व परिवर्तन हुआ है बल्कि इतिहास में पहली बार राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा बना है। बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने बिहार के लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।उनके साथ दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इससे पहले सम्राट चौधरी मंदिर गए और वहां पूजा-पाठ भी की थी। मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने इस बार न चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना था और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा। सम्राट नीतीश कुमार के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी राजी थे। मंच से कई बार उन्होंने इशारों में ही सही पर सम्राट को आगे बढ़ाया था। सीएम पद मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में स्वयं नीतीश कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया।

See also  हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार, TSPC को लगा झटका, झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 

नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी NDA विधायक दल के नेता चुने गए
शपथ ग्रहण के मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल थे।सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं।

लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने वाला बिल आया सामने, परिसीमन के बाद बढ़ जाएंगीं सीटें; विशेष सत्र में होगी बहस
लव-कुश को साधा
बीजेपी ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए सम्राट चौधरी को सरकार की कमान सौंपी है। सम्राट कोइरी-कुशवाहा जाति से आते हैं। जाति सर्वेक्षण के अनुसार बिहार की कुल आबादी में कोइरी-कुशवाहा जाति यादव जाति के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिरादरी है। राज्य में इनकी 4.2120 प्रतिशत आबादी है। वहीं लव-कुश जोडी की दूसरी जाति कुर्मी की आबादी 2.8785 प्रतिशत बतायी जाती है। दूसरी सबसे बड़ी जाति कुशवाहा पर बीजेपी ने दांव लगाया है। इसका असर 2027 में यूपी के चुनाव में भी दिख सकता है जहां इस बिरादरी की अच्छी-खासी जनसंख्या है। वहीं जेडीयू कोटे से बनने वाले दो डिप्टी सीएम में एक बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार में सबसे बड़ी बिरादरी यादव से आते है और विजय कुमार चौधरी सवर्ण समाज से आते है। इस अनुसार सरकार के नेतृत्व से लेकर नंबर दो और तीन पर जातीय समीकरण का ख्याल रखा गया है। विजय कुमार सिन्हा इस बार डिप्टी सीएम नहीं होंगे इसलिए उनकी जगह विजय कुमार चौधरी को सवर्ण समाज से रखा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now