- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बाप-बेटे ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा, फिर कूद गए ट्रेन के आगे; दर्दनाक मौत का वीडियो

train accident

महाराष्ट्र से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता और उसके बेटे ने एक ट्रेन के सामने लेट कर जान दे दी है ।  पहले पिता और बेटे हाथ पकड़ कर ट्रैक पर जा रहे थे। अचानक दोनों रेल की पटरी पर हाथ पकड़कर लेट गए और धीमी रफ्तार से आती ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इसके के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस दूध के टैंकर से टकराई, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल, राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त जताया

घटना का एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह घटना मुंबई से करीब 32 किलोमीटर दूर भयंदर रेलवे स्टेशन की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता और पुत्र प्लेटफॉर्म पर टहलते हुए एक-दूसरे से बात कर रहे थे, इसी दौरान एक ट्रेन प्लेटफॉर्म को पार कर रही थी। जब पिता-पुत्र चलते-चलते प्लेटफॉर्म के अंत में पहुंचते हैं तो वे दोनों नीचे पटरियों पर उतर जाते हैं।

See also  हेमंत कैबिनेट में 25 एजेंडो पर लगी मुहर, 50 वर्ष से अधिक को अब मिलेगा पेंशन, 140 मध्य विद्यालय बनेंगे हाई स्कूल

हाथ पकड़क कर ट्रैक पर पहुंचे बाप-बेटे

हाथों में हाथ डालकर, दोनों ट्रैक पार करते हुए दिखाई देते हैं और फिर जैसे ही ट्रेन उनके पास आती दिखती है वे दोनों ही ट्रैक पर लेट जाते हैं। कुछ सेकंड बाद, ट्रेन उन्हें कुचल देती है। यह घटना सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे भायंदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर हुई, जब पालघर जिले के भायंदर स्टेशन से एक लोकल ट्रेन रवाना हो रही थी।

ट्रेन विरार से चर्चगेट जा रही थी। पीड़ितों की पहचान जय मेहता (35) और उनके पिता हरीश मेहता (60) के रूप में हुई है। दोनों नालासोपारा के निवासी थे। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने दुर्घटना से मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सरयू राय ने BJP के साथ किया ‘खेला’, इस कद्दावर नेता को अपनी पार्टी जोड़ा

See also  सड़कों पर तौलिए में लिपटी लड़की ने अचानक उतारा टॉवल, राहगीरों में हड़कंप; VIDEO

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now