पेंसिल से अटैक, दांत से काटा… एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के अचानक आई महिला का तांडव! डरकर भागते दिखे यात्री

america airport-hangama

Viral Video: अमेरिका के टेक्सास स्थित एक एयरोपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अचानक कपड़े उतारकर हिंसक हो गई है। खबर है कि महिला ने कई लोगों को घायल किया और लोगों को दांतों से भी काटा। कहा जा रहा है कि वह खुद को देवी वीनस बता रही थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

टेक्सास के डेलस पोर्ट वर्थ इंटरनेशनल पर यह घटना 14 मार्च की है। महिला की पहचान समांथा पामा के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पर एयरपोर्ट के रेस्त्रां मैनेजर को उसकी ही पैंसिल से सिर और चेहरे पर चोट पहुंचाने की कोशिश के आरोप हैं। इसके अलाव उसपर एक शख्स के हाथों पर बुरी तरह से काटने के भी आरोप लगे हैं।

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला स्कूल शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, खूब हुआ हंगामा

रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा ने खुद को गॉडेस वीनस (Goddess Venus) बताया। जब रेस्टोरेंट मैनेजर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने मैनेजर की उसकी ही पेंसिल से सिर और चेहरे पर वार किया। इसके बाद उसने मैनेजर के हाथ पर काट लिया, जिससे वहां निशान पड़ गए। इस घटना से हवाई अड्डे पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सामंथा का अजीब व्यवहार साफ दिखाई देता है। वह टीवी तोड़ती हुई, पानी फेंकती हुई और पागलों की तरह इधर-उधर भागती हुई नजर आई। लोग उसे रिकॉर्ड कर रहे थे।

एक व्यक्ति ने उसे कोट देने की कोशिश की, लेकिन उसने गाली दी और वहां से भाग गई। पुलिस ने सामंथा को टर्मिनल डी के गेट डी1 के पास एक इमरजेंसी डोर के पीछे छिपे हुए पाया। उसके शरीर पर खून था, जो उसका अपना नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने उस दिन अपनी दवा नहीं ली थी। उसने यह भी कहा कि वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही थी।

दम है तो सीने पर गोली ठोको… पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में वायरल हो गई यह लड़की

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पूरी तरह से नग्न है और पानी फेंक रही है। उसने टीवी की स्क्रीन को तोड़ दिया और अश्लील हरकतें कर रही है। खबर है कि एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला ने पामा को कोट भी दिया, जिसके बाद वह भाग खड़ी हुई और शोर मचाने लगी। पुलिस को पामा टर्मिनल डी के गेट डी1 पर मिली है। खास बात है कि वह खून से लथपथ थी, लेकिन कथित तौर पर उनका नहीं था।

इस हरकत के बाद पामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह उस दिन अपनी दवा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि वह किस बीमारी की कौन सी दवा ले रही थीं। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रही थीं। व्यस्त एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

कहा जा रहा है कि पामा किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती हैं, लेकिन स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की तरफ से जांच जारी है। घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। उसका व्यवहार सामान्य नहीं था। सामंथा पर खतरनाक हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे हिरासत में रखा है और मामले की जांच कर रही है।

पत्नी की हत्या की, शव के टुकड़े किए, फिर सूटकेस में भर दिया… सास-ससुर को फोन कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now