पत्नी की हत्या की, शव के टुकड़े किए, फिर सूटकेस में भर दिया… सास-ससुर को फोन कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2025

husband murder wife in bangalore-news

डेस्कः बेंगलुरु के हुलीमावु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हुलीमावु के डोड्डा कम्मनहल्ली में एक महिला की सूटकेस में लाश मिली। महिला की हत्या की किसी और नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। हत्या करने के बाद पति ने शव के टुकड़े किए, फिर उसे सूटकेस में भर दिया। वारदात के बाद पति ने पत्नी के माता-पिता को फोन किया और कहा कि आपकी बेटी की लाश सूटकेस में है। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बेंगलुरु पुलिस ने हलीमावु पुलिस सीमा के अंदर डोड्डाकम्मनह्लली इलाके के एक फ्लैट से 32 साल की एक महिला का शव सूटकेस से बरामद किया है। महिला की पहचान महाराष्ट्र निवासी गौरी खेड़कर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके पति को महाराष्ट्र से हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना की जानकारी उसे फ्लैट मालिक से मिली। दरअसल, पीड़िता के पति ने फ्लैट मालिक को कॉल करके बताया कि फ्लैट में उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई है। इसके बाद फ्लैट के मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

See also  देवर-भाभी लव स्टोरी और मर्डर… पत्नी ने की पति की हत्या, वॉट्सऐप चैट से खुला गया राज

रांची में सरेआम कारोबारी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम, BJP ने कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना की जानकारी उनके पास शाम के करीब साढ़े पांच बजे आई। इसके बाद छानबीन करने के लिए एक टीम को वहां भेजा गया। वहां पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के मुताबिक फ्लैट का दरवाजा बंद था। ताले को तोड़कर जब वह लोग अंदर पहुंचे। वहां देखने पर तो कुछ नहीं मिला लेकिन फिर नजर बाथरूम में रखे सूटकेस पर पड़ी। खोलकर देखने पर उसमें गौरी की लाश थी।

एक साल पहले महाराष्ट्र के रहने वाले दंपति राकेश और गौरी अनिल साम्बेकर बेंगलुरु के डोड्डा कम्मनहल्ली इलाके में एक घर में शिफ्ट हुए। यहां दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दोनों का वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। दोनों घर पर ही रहकर काम करते थे। हालांकि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इससे उनके पड़ोसी भी परेशान थे। कई बार पड़ोसियों ने दोनों को समझाया भी। फिर भी दोनों का विवाद चलता रहा।

See also  सहारा इंडिया समूह का मैनेजर गिरफ्तार, 400 करोड़ से ज्यादा का किया था फ्रॉड

आतंकियों को पनाह देने का आरोपी जमालुद्दीन 23 साल बाद बरी, कोलकाता अमेरिकन सेंटर पर हमले के बाद हजारीबाग में आतंकियों ने ली थी शरण

पुलिस अधिकारी सारा फातिमा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह आत्महत्या का मामला लगा लेकिन बाद में जब वे मौके पर पहुंचे तो गौरी का शव वहीं बाथरूम में रखे एक सूटकेस में मिला। इसके बाद इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक शव पर चाकू के वार का निशान मिला है। संदेह के आधार पर पति को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो साल से शादी शुदा इस जोड़े ने पिछले महीने ही यह फ्लैट किराए पर लिया था। पति राकेश एक निजी फर्म में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करता था, जबकि महिला ने वर्तमान में घर संभाल रही थी, वह नौकरी की तलाश में भी थी। पुलिस के मुताबिक मुख्य रूप से हत्या का संदेह पति के ऊपर ही है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। मामले की जांच फिलहाल चल रही है।

See also  चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED बम बरामद, 16 बंकर को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now