डेस्कः एशिया कप 2025 का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 9 से 28 सितंबर तक यूएई में एशिया के दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला होगा। भारत-पाक के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत तय किया गया है। वह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका द्वारा मिलकर आयोजित किया जाएगा।
10 साल में पहली बार टीम इंडिया के माथे पर लगा ये कलंक, गेंदबाजों ने जमकर कटाई नाक
एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने शनिवार 26 जुलाई को एक सोशल मीडिया पोस्ट में टूर्नामेंट की तारीखों का खुलासा किया। नकवी ने लिखा कि टूर्नामेंट का आयोजन UAE में किया जाएगा और ये 9 सितंबर से शुरू होगा और 28 सितंबर को इसका फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम का खुलासा नहीं किया लेकिन ये बताया कि शेड्यूल जल्द ही सामने आएगा।
एशिया कप के आगामी संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगीं। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात का नाम शामिल है। टूर्नामेंट में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में विभाजित किया जाएगा। फिर प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान,यूएई और हॉन्ग कॉन्ग को रखा जा सकता है। वहीं ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और ओमान को जगह मिल सकती है।
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला ऐसे वक्त में होने जा रहा है, जब दोनों देशों के रिश्ते पिछले कुछ सालों में सबसे खराब स्तर पर हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर हमले कर दिए थे, जिसका उसे करारा जवाब मिला और उसके कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए थे। इसके बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट के स्तर पर पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार किए जाने की मांग होने लगी थी। इतना ही नहीं, भारी विरोध के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भारत-पाकिस्तान का मैच भी रद्द करना पड़ा था।





