Breaking News: गुमला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढ़ेर, हथियार बरामद, छापेमारी अभियान जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

naxali gumla

गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती सेहल गांव के जंगल में जिला पुलिस बल और JJMP नक्सली संगठन के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढ़ेर हो गए। नक्सलियों के पास से पुलिस ने एके47 और इंसास हथियार बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान दिलीप लोहरा के रूप में हुई है। दो नक्सली फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। Screenshot 2025 07 26 125859 web.whatsapp 2025 07 26T125911.222

WhatsApp Image 2025 07 26 at 10.57.48

मुठभेड़ के बाद पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। तेज बारिश के कारण छापेमारी अभियान में पुलिस को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी पुलिस जंगल में मोर्चा संभाले हुई है। एसपी हारिस बिन जमां भी घटना स्थल  पहुंच चुके कर जायजा लिया। एसपी के निर्देशन में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को सेहल के जंगल और पहाड़ों में काफी संख्या में जेजेएमपी उग्रवादियों के एकत्र होने की सूचना एसपी को मिली थी। जिसके बाद पूरी तैयारी के साथ जिला पुलिस बल ने छापेमारी अभियान चलाया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP के नक्सली लावादग चोरालतवा गांव के पास एक घर में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।इसके बाद गुमला एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया और नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

See also  Jharkhand Vidhansabha Result Live- चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, 24 सेंटर पर होगी काउंटिंग

web.whatsapp 2025 07 26T125820.077

पुलिस को आते देख नक्सलियों की ओर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें तीन नक्सली ढ़ेर हो गए। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, इसके पहले नक्सलियों की योजना ध्वस्त हो गई। बताया जाता है कि अभी भी जेजेएमपी के उग्रवादी जंगल में छिपे हुए हैं। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों द्वारा घेराबंदी की गई है।
एसपी के निर्देश पर गुमला, घाघरा, चैनपुर और बिशुनपुर थाना पुलिस के जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चला रखा है।गुमला एसपी हारिस बिन जमान ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान दिलीप लोहरा (32) के रूप में हुई है, जो घाघरा प्रखंड के बेलागड़ा गांव का निवासी था। अन्य दो मृतकों की पहचान की जा रही है। एसपी ने बताया कि ये नक्सली पिछले दो-तीन दिनों से लावादग चोरालतवा गांव के पास एक घर में छिपे हुए थे।JJMP नक्सली संगठन, माओवादी संगठन CPI (Maoist) का एक बिखरा हुआ समूह है, जो झारखंड के कई इलाकों में सक्रिय है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त रणनीति और तत्परता से एक बड़ी घटना को टाल दिया।

See also  लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची

बोकारो में भाकपा माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर

बोकारो मुठभेड़ में शहीद हुए कोबरा कमांडो प्रनेश्वर कोच को राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि, हिमंता ने भी शहादत को किया सलाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now