रांची में युवती पर नहीं हुआ एसिड अटैक, पेट्रोल छिड़कर किया गया हमला, मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई जांच के बाद पुलिस का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

रांची में युवती पर एसिड अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके से अपराधी हुए फरार

रांचीः राजधानी रांची के कांके इलाके में युवती पर एसिड अटैक की की खबर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एसिड अटैक के बाद युवती की झुलसे होने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इसके बाद रांची पुलिस एक्टिव हुई और कांके और रातू थाना बॉडर स्थित चौक पर युवती पर हुए हमले पर जांच के बाद पुलिस ने एसिड अटैक की जगह पेट्रोल से युवती पर हमला करने की बात कही है।

संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को आया अज्ञात फोन

मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस एक्टिव हुई और पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महोदय ,
रांची पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तथा पीड़िता के बेहतर व प्रभावी इलाज हेतु चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज किया गया है। चिकित्सकों के मंतव्य के अनुसार पीड़िता खतरे से बाहर है तथा उसपर एसिड से हमला नहीं किया गया है, अपितु पेट्रोल आँखों में छिड़क दिया गया है। चिकित्सक के अनुसार लड़की के आंख को कोई स्थाई क्षति नहीं पहुंची है तथा वह कल तक बिल्कुल ठीक हो जाएगी।घटना में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है।

See also  Vidhan Sabha Chunav 2026:असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू,हिमंता बिस्वा सरमा और पिनराई विजयन के लिए सत्ता बचाना चुनौती

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now