Apple iPhone हो गया ब्लास्ट, जेब में रखे फोन फटने से युवक हो गया घायल

Apple iPhone हो गया ब्लास्ट, जेब में रखे फोन फटने से युवक हो गया घायल

डेस्कः सबसे सुरक्षित मोबाइल फोन माने जाने वाले एप्पल कंपनी के फोन सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एप्पल कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि वो दुनिया की सबसे सुरक्षित मोबाइल फोन कंपनी है, उसके फोन पर न तो पानी का प्रभाव होता है और न ही तेज गर्मी का। यहीं नहीं एप्पल की ओर से दावा किया जाता है कि वो न तो हैंग होती है और न सुरक्षा मानको में किसी तरह की कोई कमी रखी गई है।

पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक में बोले राहुल गांधी, सरकार के हर एक्शन को पूरा समर्थन, शुक्रवार को अनंतनाग जाकर घायलों का जानेंगे हाल
लेकिन एप्पल फोन के ब्लास्ट होने का मामला सामने आने के बाद इसकी सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से आईफोन ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। छर्रा थाना क्षेत्र के शिवपुरी के रहने वाला एक युवक जो आईफोन-13 इस्तेमाल कर रहा था वो ब्लास्ट कर गया। जेब में रखने के दौरान ही आईफोन ब्लास्ट करने से वो झुलस गया। उसने कुछ दिन पहले ही फोन को खरीदा था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now