- Advertisement -

नालंदा में शराब लदी पिकअप का पीछा कर रही उत्पाद टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही शहीद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2026

नालंदा में शराब लदी पिकअप का पीछा कर रही उत्पाद टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही शहीद

डेस्कः बिहार के नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की है। इस गोलीबारी में एक गोली सिपाही को लगी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान कॉन्स्टेबल अजीत कुमार (30) के रूप में हुई है।

शराब लदी पिकअप का पीछा करने के दौरान फायरिंग
उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप नालंदा जिले में लाई जा रही है। सूचना के मुताबिक, वाहन खराट मोड़ के रास्ते नालंदा की ओर बढ़ रहा था। इसके बाद पटना से आई ईआईबी की टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की।

फ्लाईओवर के समीप अचानक फायरिंग
टीम पिकअप को रोकने और घेरने के लिए पीछा कर रही थी। इसी दौरान पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के समीप अचानक फायरिंग हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब तस्करों के लिए रेकी कर रहे लाइनर ने टीम पर गोली चलाई, जो सिपाही अजीत कुमार को लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े।

See also  पश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा, बाल्मिीकिनगर में ट्रॉली और ऑटों की भिड़त में चार की मौत

फायरिंग के बाद वाहन समेत फरार हुए आरोपित
गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर शराब तस्कर और कथित लाइनर पिकअप वाहन समेत फरार हो गए। घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पावापुरी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम पटना में कराया जा रहा है।

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
उत्पाद थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि कार्रवाई पटना से आई विशेष ईआईबी टीम के नेतृत्व में की जा रही थी। घटना के बाद उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हाईवे और आसपास के रास्तों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिपाही की मौत से पुलिस और उत्पाद विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है।

See also  रांची के हॉस्टल में 5वीं के छात्र का यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now