कृषि मंत्री झमाझम बारिश के बीच पहुंची खेत में, महिलाओं के साथ की धान रोपनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2025

कृषि मंत्री झमाझम बारिश के बीच पहुंची खेत में, महिलाओं के साथ की धान रोपनी

रांचीः झारखंड में ये वक्त धान रोपनी का है . हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला – पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी . राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरी . अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई . आपको बता दें की झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है . पारंपरिक रीति – रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती है . धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है . किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते है .

11

चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पा कर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया . रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा . वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह है . पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं है . गांव की अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है . खेत में मंत्री के साथ – साथ रोपा करना अच्छा लगा

See also  कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बनकर दी धमकी, फोन पर मांगी रंगदारी, थाने में मामला दर्ज

1 14 scaled2 15 scaled3 11 scaled4 8 scaled5 8 scaled6 9 scaled7 6 scaled8 5 scaled10 1 scaled12 3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now