रांची में अनियंत्रित टैंकर रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरा, मची पेट्रोल की लूट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

Patrol-Loot-in-Ranchi-Namkum

Patrol Loot in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त पेट्रोल की लूट मच गयी, जब रिलायंस कंपनी का पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पुल से खेत में गिर गया। जैसे ही लोगों को इसका पता चला कि टैंकर से पेट्रोल रिस रहा है, लोग गैलन, बाल्टी, डिब्बा लेकर भागे-भागे आये और पेट्रोल भरने लगे। इस बीच पुलिस को भी घटना की सूचना मिल गयी। पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया।

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर विकास रिंग रोड के करकट्टा में एक पेट्रोल टैंकर (एमएच46बीएफ2348) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे खेत में पलट गया। किसी तरह चालक केबिन से सुरक्षित निकला। दुर्घटना की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे यात्री और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां पेट्रोल की लूट मच गयी।

ट्रेन में पैसेंजर पर भड़का TTE, बाल पकड़कर की बाहर घसीटने की कोशिश, वीडियो वायरल

See also  झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र पर साधा निशाना, विदेश नीति पर हमला; बताया राज्य का Future Plan

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने देखा कि टैंकर से पेट्रोल गिर रहा है। इसके बाद सभी डिब्बा, बोतल लेकर आये और उसमें पेट्रोल भरने लगे। सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। फिर क्या था, देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण डिब्बा, बाल्टी, गैलन, जार व अन्य सामान लेकर पेट्रोल लूटने पहुंच गये। पेट्रोल भरने की होड़ मच गयी।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया। संभावित दुर्घटना को देखते हुए सभी ग्रामीणों को टैंकर से दूर किया। देर शाम तक टैंकर से पेट्रोल गिरता रहा। टैंकर के चालक सुधीर कुमार (गया, बिहार निवासी) ने बताया कि बंगाल के हल्दिया से टैंकर में रिलायंस का 24 हजार लीटर पेट्रोल लेकर रामगढ़ जा रहा था।

अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने 204 माइनिंग चालान से ढोया 1294 ट्रिप बालू, ED की जांच में हुआ खुलासा

See also  बिहार में अब PMCH की नर्स की हत्या, जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now