अमन साहू एनकाउंटरः बाबूलाल मरांडी ने की तारीफ, विधायकों ने कहा आतंक का अंत

aman sahu

रांचीः कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद झारखंड विधानसभा में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे अपराधियों पर ऐसा ही हश्र होता है । इस तरह के अपराधी अगर पुलिस पर गोली चलाएंगें तो पुलिस हाथ पर हाथ धरे नही बैठी रहेगी । बाबूलाल ने कहा कि एनकाउंटर गलत नहीं हुआ। गौरतलब है कि बाबूलाल सोमवार को विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कह रहे थे कि हेमंत है तो अपराधियों में हिम्मत है। 

अमन साहू को पलामू के चैनपुर में उस वक्त एनकाउंटर में मार गिराया गया जब रायपुर से रांची ला रही पुलिस की टीम पर हमला हुआ और अमन साहू फरार होने की कोशिश कर रहा था । अमन साहू पर झारखंड में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड विधानसभा में मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि मीडिया के जरिए जानकारी मिली है कि एनकाउंटर में अमन साहू मारा गया है ।उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का राज चलेगा और किसी अपराधी का हौसला इनता बढ़ जाए कि पुलिस और सरकार को चुनौती दे । 

झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू का चैप्टर क्लोज, रायपुर से रांची लाने के दौरान गाड़ी पलटी… और पुलिस एनकाउंटर में ढेर

गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर से रांची लाया जाएगा, NTPC डीजीएम और कारोबारी पर हमले को लेकर होगी पूछताछ

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now