कोर्ट और डीसी ऑफिस उड़ाने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2026

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड

रांचीः ईमेल के जरिये रांची के सिविल कोर्ट समेत डीसी ऑफिस, पासपोर्ट कार्यालय और झारखंड के अलग-अलग शहरों के सरकारी कार्यालयों व देश के विभिन्न राज्यों में स्थित संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 41 वर्षीय श्रीनिवास लुकस को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की तकनीकी और साइबर टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग के जरिये आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किश्या। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ के लिए रांची पुलिस की टीम को दिल्ली भेजने की तैयारी हो रही है। जरूरत पड़ने पर रांची में दर्ज अलग-अलग मामलों में उसे रांची पुलिस रिमांड पर लेगी।

खूंटी के मुरहू में हुई हिंसा के बाद आक्रोश जारी, आज फिर बंद का एलान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह झारखंड के रांची, धनबाद समेत देश के अलग-अलग कोर्ट और अहम कार्यालयों को उड़ाने की फर्जी धमकी पिछले कुछ महीनों से दे रहा था। 1100 से अधिक धमकियां दी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के किराये के मकान की तलाशी ली।

See also  Rabri Devi बहू Rajshri के साथ आटा चक्की चलाते नजर आई, लोकसभा चुनाव के बीच वीडियो हो रहा है वायरल

हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट
तलाशी में उसके घर से एक लैपटॉप मिला, जिसका इस्तेमाल वह फर्जी ई-मेल भेजने में करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। आरोपी की चिकित्सकीय जांच के लिए विशेषज्ञों से भी दिल्ली पुलिस परामर्श लेने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग, ईमेल ट्रेसिंग और साइबर इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया।इस इन्वेस्टिगेशन के दौरान उसका लोकेशन कर्नाटक के मैसूर का मिला। लोकेशन को ट्रैक करती हुई दिल्ली पुलिस जब मैसूर पहुंची, तो श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now