- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

नए साल के जश्न से पहले रांची में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर

नए साल के जश्न से पहले रांची में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर

रांची: नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. एसएसपी राकेश रंजन के सख्त निर्देश पर यह व्यापक अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया, जिसकी कमान अलग-अलग क्षेत्रों के डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारियों ने संभाली.

1200 675 25713580 thumbnail 16x9 checking aspera

अप्रिय घटना को नए साल के जश्न के दौरान रोका जा सके:

पुलिस ने मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drunk and Drive) लोगों पर शिकंजा कसा. शहर के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट के आसपास भी गहन जांच की गई.इसके अलावा, प्रमुख सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को नए साल के जश्न के दौरान रोका जा सके.

jh ran 04 policealert photos 7200748 30122025225821 3012f 1767115701 204

तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला DGP, अधिसूचना जारी

एसएसपी ने जारी किए सुरक्षा के कड़े निर्देश:

नए साल के स्वागत के लिए पूरे रांची में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना है. साथ ही, साल के अंतिम दिनों में पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इसे देखते हुए, रांची जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं.
एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से अलर्ट रहें. साथ ही, शहर के सभी रेस्टोरेंट और होटलों में भी सुरक्षा व्यवस्था की विशेष निगरानी की जाए.इस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है, पुलिस का यह प्रयास है कि रांची के निवासी और पर्यटक सुरक्षित माहौल में नए साल का स्वागत कर सकें.

See also  राहुल सिंह गैंग ने मांगी व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

jh ran 04 policealert photos 7200748 30122025225821 3012f 1767115701 618

निलंबित IAS विनय चौबे का क्या है टाटा मोटर्स के शोरूम से कनेक्शन, ACB ने कोडरमा में मारी रेड

पिकनिक स्पॉट्स और होटलों में सुरक्षा बल तैनात

नए साल के अवसर पर पिकनिक स्थलों पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. कांके, हटिया डैम, रॉक गार्डन और टाटीसिलवे जैसे लोकप्रिय स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा, रांची के प्रमुख होटलों और रेस्त्रां में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का तुरंत संभाला जा सके.

jh ran 04 policealert photos 7200748 30122025225821 3012f 1767115701 1069

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now