- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

निलंबित IAS विनय चौबे का क्या है टाटा मोटर्स के शोरूम से कनेक्शन, ACB ने कोडरमा में मारी रेड

कोडरमा: आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम पर छापेमारी की है। छापेमारी के बाद एसीबी ने शोरूम को सील कर दिया है।

सील करने से पहले एसीबी की टीम ने मोटोजेन के टाटा शोरूम के भीतर घंटों तक गहन जांच की। इस दौरान लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, खातों का ब्योरा तथा कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर अपने साथ ले जाया गया। हजारीबाग और रांची से आई एसीबी की संयुक्त टीम के लगभग 10 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल थे।

kodrama raid

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले से संबंधित बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर शाम एसीबी की टीम कोडरमा-रांची-पटना रोड स्थित शगुन बैंक्विट परिसर में संचालित टाटा मोटर्स के शोरूम पहुंची, जहां लंबी जांच के बाद शोरूम को सील कर दिया गया और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए गए।

See also  झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे मौजूद, राज सिन्हा चुने गए उत्कृष्ट विधायक

एसीबी के इंस्पेक्टर सुदामा राम ने बताया कि शोरूम की संचालिका स्निग्धा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है, इसी के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शोरूम सील है और संभावना जताई जा रही है कि जांच और छापेमारी की प्रक्रिया अगले दिन भी जारी रह सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now