- Advertisement -

होली पर दो साल बाद उल्लास-उमंग का माहौल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमकर खेली होली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2022

रांची। देश के अनेक हिस्सों के साथ ही झारखंड में भी रंगोत्सव का त्योहार होली को लेकर उल्लास और उमंग का माहौल देखा जारहा हैं। कोरोना संक्रमण में कमी के बाद लगभग दो साल के बाद होली की खुशियाँ चरम पर है। राज्य में शुक्रवार को लोगों ने जमकर होली मनायी, जबकि कई स्थानों पर हालांकि कल शनिवार को भी होली मनाई जाएगी।
जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। होली मिलन समारोह में अर्जुन मुंडा ने लोगों के साथ रंग और अबीर खेला। इस मौके पर लोगों ने भी अर्जुन मुंडा को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इधर, राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली के मौके पर राज्यवासियों को बधाई दी हैं। राज्यपाल ने सभी को होली का हार्दिक और शुभकामनाएं देते हुए यह कामना की कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आये। इधर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी झारखण्डवासियों को रंगों का त्योहार होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे के इस पर्व पर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की ।
इस बीच राजधानी रांची में होली का उत्साह चरम पर नजर आये। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। गली-मुहल्ले, कॉलोनी और गांव-कस्बे सभी ओर जश्न का माहौल दिखा। वहीं होली के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

See also  जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now