अनुष्का विवाद के बाद तेजप्रताप ने शेयर किया VIDEO, कहा-‘सभी सपनें पूरे हो सकते हैं’ अगर…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2025

अनुष्का विवाद के बाद तेजप्रताप ने शेयर किया VIDEO, कहा-'सभी सपनें पूरे हो सकते हैं' अगर...

पटनाः अनुष्का यादव विवाद के बाद लालू यादव के परिवार और पार्टी से बेदखल किये जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पहला वीडियो डाला है। नए लुक में तेजप्रताप ने रील्स डाला है और उसपर अनेक कमेंट्स भी आ रहे है।

तेजप्रताप यादव के समर्थन में आये RJD सांसद, बोले-2-3 शादियां करना गुनाह नहीं
तेजप्रताप यादव ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर डाला है उसमें लिखा है कि हमारे सभी सपनें पूरें हो सकते हैं, अगर हममें उन्हे पूरा करने का साहस हो। तेजप्रताप ऐसा लिखकर क्या संदेश देना चाह रहे है इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।

 

तेजप्रताप के साथ ‘अनुष्का यादव’ के बाद अब आया ‘निशु सिन्हा’ का नाम, BJP नेता ने दो-दो प्रेमिका होने का किया दावा
इंटाग्राम में तेजप्रताप ने जो वीडियो डाला है उसे तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और उसपर हर तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। वीडियो में तेज प्रताप यादव एक कार्यालय में शेर वाले अंदाज में प्रवेश करते हैं और रिवॉल्विंग चेयर पर जाकर बैठ जाते हैं। कार्यालय की दीवार पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर एक साथ लगी है। टेबल पर एक मोर पंख और तिरंगा झंडा भी दिख रहा है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह कौन सा कार्यालय है। वीडियो के साथ खास तरह का म्यूजिक लगाया गया है।

See also  पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, TRE-4 से पहले STET की मांग के दौरान पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now